फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwar Yatra to be plastic-free; Corporation begins preparations.

Ghaziabad News: प्लास्टिक मुक्त होगी कांवड़ यात्रा, निगम ने शुरू की तैयारियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra to be plastic-free; Corporation begins preparations.
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इसको लेकर निगम की सभी इकाइयों के अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस बार कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो रही है। कांवड़ियों की सेवा के लिए मेरठ रोड पर निगम का शिविर भी लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक फ्री बनाया जाए। ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। इसके लिए अलग से टीमों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों से साफ कराने का काम शुरू किया जा चुका है। शिविर संचालकों से अपील की जाएगी कि वह अपने शिविर में प्लास्टिक से बनी सामग्री का उपयोग करने से परहेज करें। निगम की लाइटों के खंभों पर सुरक्षा की दृष्टि से पॉलीथिन बांधने का काम अंतिम चरण में है। साफ-सफाई के लिए भी टीमें मौके पर उतर चुकी हैं। दुहाई से लेकर मोहननगर बॉर्डर तक अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed