{"_id":"6a63c7b9a647b97c590751de","slug":"kanwar-yatra-routes-to-change-from-july-29-for-heavy-vehicles-and-from-august-5-for-light-vehicles-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-939187-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: भारी वाहनों के लिए 29 जुलाई तो हल्कों के लिए 5 अगस्त से बदलेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: भारी वाहनों के लिए 29 जुलाई तो हल्कों के लिए 5 अगस्त से बदलेगा रूट
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ रोड। संवाद
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। 29 जुलाई से भारी वाहनों जैसे ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। वहीं हल्के मालवाहक और हल्के सवारी वाहनों का रूट डायवर्जन पांच अगस्त सुबह आठ बजे से 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।
भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
-दिल्ली की ओर से तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर और आनंद विहार बॉर्डर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ जाने वाले वाहन रोड नंबर-56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग), गाजीपुर मंडी और एनएच-9 का प्रयोग करते हुए डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और अक्षरधाम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के माध्यम से ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरसेक्शन होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
-बागपत की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार व दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
-हापुड़-बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन डासना पुल, लाल कुआं और आत्माराम स्टील प्लांट तिराहे से सीधे शहर की ओर न आकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
यहां भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित
लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर, संतोष मेडिकल कट, सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहे की ओर, गौर ग्रीन, खोड़ा, कालापत्थर, सेक्टर-62, छिजारसी और कनावनी पुस्ता से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 की ओर से इंदिरापुरम क्षेत्र में, गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, मेरठ रोड और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा हापुड़ भोजपुर से आने वाले वाहनों का मोदीनगर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद अंडरपास होकर साहिबाबाद स्टेशन कट, जीटी रोड की ओर भारी वाहन नहीं जा पाएंगे।
हल्के वाहनों का पांच अगस्त से होगा रूट डायवर्जन
-गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग और पाइपलाइन मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-मोहननगर, मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन और हापुड़ चुंगी की ओर से मेरठ रोड पर मेरठ जाने वाली लेन में वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
-पलवल और कुंडली से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आने वाले, जिनका गंतव्य गाजियाबाद शहर, मुरादनगर और मोदीनगर है, वे दुहाई कट पर न उतरकर डासना कट से उतरेंगे और एनएच-9 का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
-मेरठ तिराहे से मोहननगर और सीमापुरी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन सीमापुरी बॉर्डर की ओर से आने वाली लेन में आवागमन कर सकेंगे।
-चौधरी मोड़, गोशाला फाटक, हापुड़ तिराहा और कैला भट्ठा की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर सभी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-पटेलनगर फ्लाईओवर पर भी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-संजय गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट, सिहानी चुंगी और औद्योगिक क्षेत्र से मेरठ रोड की ओर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहे की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन डासना से एनएच-9 का प्रयोग करते हुए हापुड़ होकर मेरठ जा सकेंगे।
सात अगस्त से डीएमई रहेगा बंद
एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का प्रवेश सात अगस्त सुबह आठ बजे से पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमतेराम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड और दिल्ली गेट की ओर से आने वाले हल्के वाहनों का दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मेरठ तिराहे की ओर से मोक्षधाम, हिंडन पुल, कनावनी और इंदिरापुरम की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में नया बस अड्डा, चौधरी मोड़ और विजयनगर रेलवे पुल होते हुए एनएच-9 से वाहनों को उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
सभी प्रकार के ऑटो का संचालन सीमापुरी बॉर्डर से लाल कुआं के बीच पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा एनएच-34 कांवड़ मार्ग पर भी सभी प्रकार के ऑटो का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मोहननगर से आनंद विहार के बीच भी सभी प्रकार के ऑटो का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
बसों के लिए 12 अगस्त से डायवर्जन
-सभी प्रकार की रोडवेज, प्राइवेट, सिटी और इलेक्ट्रिक बसें सीमापुरी बॉर्डर और तुलसी निकेतन से शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। ये बसें रोड चौधरी चरण सिंह मार्ग, दिलशाद गार्डन, गाजीपुर मंडी, यूपी गेट, एनएच-9, डासना इंटरसेक्शन, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे व दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के माध्यम से अपने गंतव्य तक जाएंगी।
-बुलंदशहर से गाजियाबाद आने वाली सभी रोडवेज और प्राइवेट बसों का संचालन लाल कुआं तक ही होगा। इसके आगे बसों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आनंद विहार और कौशांबी से शहर की ओर सभी प्रकार की बसों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पांच अगस्त से दूधेश्वरनाथ मंदिर के लिए यातायात प्रतिबंधित
चौधरी मोड़, रेलवे रोड कट, दिल्ली जूस कॉर्नर और बजरिया की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर हल्के वाहन, दोपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
हापुड़ तिराहा, जरसीपुरा, गोशाला फाटक और कैला भट्ठा की ओर से भी दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर हल्के वाहन, दोपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।