{"_id":"5778123f4f1c1ba95c79c130","slug":"kanwar-yatra-route-will-be-made-in-the-watch-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा मार्ग में बनाए जाएंगे वॉच टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा मार्ग में बनाए जाएंगे वॉच टावर
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
वॉच टावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम विमल कुमार शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा कीचाक-चौबंद व्यवस्था करने को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों के कांवड़ मार्गों पर वॉच टावर लगाकर व्यवस्था चाक चौबंद की जाए। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर कांवड़ियों की सुरक्षा की जाएगी।
एसडीएम किसी दशा में कांवड़ के लिए डीजे की अनुमति नहीं देंगे। डीएम ने सभी नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने क्षेत्रों में रेलिंग आदि को ठीक कराएं। मुरादनगर में बल्ली लगवाकर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग के आदेश दिए। इसके साथ ही मार्ग की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मार्ग में पड़ने वाली सभी मीट की दुकानों को भी बंद कराया जाएगा।
कांवड़ियों के लिए आयोजित भंडारे के भोजन को फूड सेफ्टी विभाग द्वारा जांचा जाएगा। बैठक में सीडीओ कृष्णा करुणेश, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ज्ञानेंद्र सिंह, प्रशासन जेएस मिश्र, प्रीति जायसवाल, एसपी नगर, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक, दूधेश्वरनाथ मंदिर के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, सिविल डिफेंस के अनिल अग्रवाल, नगर आयुक्त डीके सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डा0 संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
दो किलोमीटर पर मिलेगी एंबूलेंस
जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया कि हर दो किलोमीटर पर एक एंबुलेंस लगाई जाए। इसके साथ ही शिव भक्त कांवड़ियों के लिये दवाइयों की भी पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।