फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwar Yatra: Corporation will set up control rooms at two places, sanitation workers will be deployed 24 hours

कांवड़ यात्रा : निगम दो जगह बनाएगा नियंत्रण कक्ष, 24 घंटे तैनात रहेंगे सफाई कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Corporation will set up control rooms at two places, sanitation workers will be deployed 24 hours
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम ने इसकी कार्य योजना तैयार कर ली है। सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है। दुहाई से लेकर साईं उपवन तक कांवड़ मार्ग को पांच हिस्सों में बांटकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए निगम दो जगह नियंत्रण कक्ष बनाएगा, जिनमें एक दूधेश्वरनाथ मंदिर और दूसरा चौधरी चरण सिंह तिराहा मेरठ रोड नियंत्रण कक्ष शामिल है। यहां तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इनके नाम और मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। क्षतिग्रस्त मेनहॉल और सीवरों के टूटे ढक्कनों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से अनुमति प्राप्त शिविरों में निगम की ओर से जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। दूधेश्वरनाथ मंदिर मार्ग पर खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। साथ ही, मंदिर में गंगाजल भी उपलब्ध कराया जाएगा। साईं उपवन में कांवड़ यात्रियों के रुकने के लिए नगर निगम की तरफ से इंतजाम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------
मवेशियों को पकड़ने के लिए बनाए दस्ते
सड़क से मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने पांच रूटों पर पांच कैटल कैचिंग दस्ते बनाए हैं। एक दस्ता नया बस स्टैंड से गाजियाबाद बॉर्डर तक, दूसरा नया बस स्टैंड से लालकुआं तक, तीसरा दुहाई से मेरठ रोड तक और मेरठ रोड से राजनगर एक्सटेंशन तक, चौथा भोपुरा चौक से दिलशाद गार्डन तक और पांचवा मेरठ रोड से मोहननगर तक सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ेगा।
विज्ञापन

-----
71 टैंकर, 14 ट्रैक्टरों से पहुंचेगा पानी
जलकल विभाग के 71 टैंकर और 14 ट्रेक्टरों की मदद से कांवड़ मार्ग और शिविरों तक शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा। शंभुदयाल इंटर कॉलेज, शंभुदयाल डिग्री कॉलेज में पानी का पेयजल का इंतजाम कराने के साथ ही कांवड़ यात्रियों के नहाने के लिए फव्वारे, स्टैंड पोस्ट की व्यवस्था कराई जा रही है। कांवड़ियों की मांग पर टैंकरों के जरिये गंगाजल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
22 जगह बनेंगे मोबाइल टॉयलेट
मंदिरों के आसपास दो अगस्त को श्रावण शिवरात्रि पर्व से चार-पांच दिन पहले ही चार-चार सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। जलभराव से निपटने के लिए मशीनों के साथ कर्मचारी तैनात होंगे। दूधेश्वरनाथ मंदिर के पास दस सफाई कर्मचारी तैनात होंगे। कांवड़ मार्ग पर यात्रा के दौरान 22 जगह मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जा रही है। मंदिरों में फूल-पत्तियों के निस्तारण के लिए तीन टैंपो लगाए गए हैं।

-------
कांवड़ रूट पर 89 सफाई कर्मचारी रहेंगे तैनात
कांवड़ रूट को पांच हिस्सों में बांटकर कुल 89 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास 27, दुहाई मेरठ रोड से हिंडन नदी साईं उपवन तक 15, हिंडनपुल से मोहननगर तिराहा होकर हवाई अड्डे से अप्सरा बॉर्डर, लोनी रोड तक 17, साहिबाबाद रेलवे पुल से यूपी बॉर्डर तक 14 और विजयनगर जोन में 16 सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed