फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwar Yatra 2023 Entry of vehicles closed on Kanwar Marg in Ghaziabad from midnight today

Kanwar Yatra : आज आधी रात से गाजियाबाद में कांवड़ मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद, डायवर्जन प्लान भी होगा लागू

Sat, 08 Jul 2023 07:39 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 07:39 AM IST
सार

गाजियाबाद में कांवड़ मार्ग पर आज रात 12 बजे से वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ भारी वाहनों की एंट्री पहले ही बंद हो चुकी है।  डायवर्जन प्लान की भी तैयारी हो रही है। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Entry of vehicles closed on Kanwar Marg in Ghaziabad from midnight today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार रात 12 बजे से शहर में कांवड़ मार्ग पर हल्के वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। भारी वाहनों का पहले ही बंद हो चुका है। वाहन वैकल्पिक मार्गों से होकर जा सकेंगे। शुक्रवार को कांवड़ के संबंध में पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू होगा। शिवरात्रि नजदीक आते ही डाक कांवड़ के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे भी कांवड़ मार्ग बना दिया जाएगा।

विज्ञापन

मेरठ से हरिद्वार तक वनवे व्यवस्था शुरू
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी के चलते पुलिस ने भी सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्था बनानी शुरू की है। शनिवार सुबह पांच बजे से मेरठ से हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए वन वे किया गया है। अब इस हाईवे पर एक तरह ही वाहन चल सकेंगे। शिव भक्त कांवड़िए हजारों की संख्या में मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे है। पवित्र गंगा जल लेकर हरिद्वार से हजारों की संख्या में कांवड़िए भी वापस अपनी मंजिल की ओर लौट रहे है। रोजाना शिव चौक से भारी संख्या में कांवड़िए जा रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने शनिवार की अल सुबह से दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर वन-वे यातायात चलाने का निर्णय लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 जुलाई तक रहेगा हल्के वाहनों का डायवर्जन
मेरठ रोड एनएच-58 नौ जुलाई की रात 12 बजे से 18 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक वाहन नहीं चलेंगे। मुरादनगर पाइपलाइन मार्ग पर टीला मोड़, लोनी की ओर और टीला मोड़ की ओर से मुरादनगर पाइपलाइन मार्ग आठ जुलाई की रात 12 बजे से 18 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ईस्टर्न पेरिफेरल मार्ग से मोदीनगर व गाजियाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन दुहाई एनएच- 34 पर नहीं उतर सकेंगे। ये वाहन डासना उतरकर वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे। चौधरी मोड़, नया बस अड्डा, गऊशाला तिराहा, हापुड़ तिराहा और कैला भट्ठा की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पटेल नगर फ्लाईओवर पर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 

रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमतेराम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट, गंदा नाला की तरफ से आने वाले वाहन चौधरी मोड़ होते हुए जाएंगे। 
एएलटी फ्लाईओवर (सेक्टर - 23) से मेरठ रोड पर भारी वाहन नहीं जाएंगे। इसी प्रकार संजय-गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, पटेलनगर की ओर से वाहन मेरठ पर नहीं जा सकेंगे। 

पुराना बस अड्डा से हापुड़ तिराहा, मेरठ तिराहा, हिंडन नदी, कनावनी, इंदिरापुरम, मोहननगर व सीमापुरी की तरफ से वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ से विजयनगर रेलवे पुल से एनएच-9 होकर जाएंगे। इसी प्रकार वसुंधरा फ्लाईओवर से मोहननगर की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। भोजपुर इंटर सेक्शन से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर वाहन नहीं चलेंगे।

विज्ञापन

कांवड़ खंडित होने पर हंगामा, एक घंटा जाम
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती में शुक्रवार को एक शिवभक्त की कांवड़ खंडित होने पर अन्य शिवभक्तों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवभक्तों को समझाने का प्रयास किया। बाद में सलावा गंगनहर से जल दिलाने के बाद ही शिवभक्त शांत हुए और जाम खोला गया। इस हंगामे के कारण सुबह सवा आठ से सवा नौ बजे तक जाम लगा रहा। इस दौरान कुछ वाहनों को वनवे कराकर निकाला गया। नोएडा के जेवर फलुकरा निवासी मुकुल अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। सकौती पहुंचने पर एक बाइक सवार ने मुकुल की कांवड़ में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed