फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwadis created ruckus by entering Ganganahar police post in Muradnagar

Kanwar Yatra: मुरादनगर में गंगनहर पुलिस चौकी में घुसकर कांवड़ियों ने किया हंगामा, गाड़ी में की तोड़फोड़

Mon, 29 Jul 2024 11:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Jul 2024 11:33 PM IST
सार

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि कांवड़ियां संविदा कर्मी से मारपीट कर रहे थे। पुलिस उसे बचाकर चौकी ले आई थी। झूठी अफवाह फैलाई गई कि संविदाकर्मी ने चोरी की है। पुलिस ने समझा बुझाकर कांवड़ियों को शांत करा दिया था।

विज्ञापन
Kanwadis created ruckus by entering Ganganahar police post in Muradnagar
कांवड़ियों का हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुरादनगर में गंगनहर पुलिस चौकी में घुसकर कांवड़ियों द्वारा हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 25 जुलाई दोपहर करीब तीन बजे कांवड़ियां नहर में बैरिकेटिंग पार करके नहा रहे थे। सिचाई विभाग के संविदा कर्मचारी ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस बात को लेकर कांवड़ियों ने युवक पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना कर दिया था। 

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस संविदा कर्मी को पुलिस चौकी में ले आई। गुस्साए कांवड़िए भी पुलिस चौकी के अंदर घूस गए और जमकर हंगामा किया। बताया गया था कि कांवड़ियों ने पुलिस चौकी पर गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी की। 
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि कांवड़ियां संविदा कर्मी से मारपीट कर रहे थे। पुलिस उसे बचाकर चौकी ले आई थी। झूठी अफवाह फैलाई गई कि संविदाकर्मी ने चोरी की है। पुलिस ने समझा बुझाकर कांवड़ियों को शांत करा दिया था। बताया कि गंग नहर चौकी पर किसी भी गाड़ी मे तोड़फोड़ नहीं की गई। यह अफवाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed