फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanvd conduct off road vehicles

कांवड़ मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद

Fri, 22 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanvd conduct off road vehicles
अन्य - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने बृहस्पतिवार आधी रात से कांवड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। मेरठ-बागपत के जॉनी बार्डर और मुरादनगर गंगनहर पुलिस चौकी से रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का हुजूम खतौली तक पहुंच चुका है। ऐसे में एक दो दिन में बड़ी संख्या में कांवड़िये गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। इसके चलते प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश थाना निवाड़ी पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन


एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को गाजियाबाद की सीमा जॉनी बार्डर से और गाजियाबाद से निवाड़ी की ओर जाने वाले वाहनों को गंगनहर चौकी से ही कांवड़ मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम, एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
डीएम निधि केसरवानी और एसएसपी केएस इमेनुएल ने बृहस्पतिवार शाम मुरादनगर गंगनहर से गाजियाबाद सीमा से सटे जॉनी पुल तक निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित विभागों के आला अफसरों से जल्द से जल्द कार्य निबटाने का निर्देश दिया।

कांवड़ियों के वेश में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

एसएसपी के एस इमेनुएल ने पुलिस कर्मियों को महिला कांवड़ियों की विशेष सुरक्षा का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग और एनएच-58 स्थित सेवा शिविरों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेश में रहेंगे।

कांवड़ियों के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की घटना पर ये पुलिस वाले तुरंत मौके पर पहुंचकर उनकी मदद करेंगे। एसएसपी ने कांवड़ियों की सेवा में लगने वाले पुलिसकर्मियों को रेनकोट और टॉर्च वितरित किए।

गंगाजल की भी होगी व्यवस्था  
एसपी देहात राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि किन्ही भी कारणों से कांवड़ियों की कांवड़ खंडित होने अथवा चोरी होने की दशा में उसे तत्काल मौके पर ही गंगाजल समेत दूसरी नई कांवड़ की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रत्येक सेवा शिविर में गंगाजल रखने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही हादसे का शिकार होने वाले कांवड़ियों को तुरंत उपचार मुहैया कराया जाएगा।

महिला कांवड़ियों के लिए अलग से शौचालय
एसपी ग्रामीण ने बताया कि शिविर संचालकों से शिविरों में महिला कांवड़ियों के लिए अलग से शौचालय बनाने को कहा गया है। रात्रि के दौरान शिविरों में विश्राम करने वाले कांवड़ियों का नाम पता रजिस्टर में अंकित करने का भी निर्देश दिया गया है।  


कांवड़ मार्ग को तीन सेक्टर में बांटा
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ मार्ग को रावली रोड से जॉनी बार्डर तक तीन सेक्टरों में बांटा गया है। मुरादनगर गंगनहर स्थित रेगूलेटर की सुरक्षा के लिहाज से वहां चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा।

आज होगा सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन
कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि एसएसपी केएस इमेनुएल शुक्रवार को मोदीनगर में हाईवे पर लगाए गए दर्जन भर सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed