फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Justice is running around to prove itself alive

Ghaziabad News: खुद को जिंदा साबित करने के लिए चक्कर काट रहा इंसाफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Justice is running around to prove itself alive
मोदीनगर। भोजपुर के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा निवासी किसान इंसाफ तहसील के चक्कर काट रहा है। इंसाफ का आरोप है कि एक अन्य ग्रामीण ने उसके नाम का फायदा उठाते हुए मृत दिखाकर पट्टे की जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। पुलिस और तहसील प्रशासन मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोजपुर के त्यौड़ी-13 बिस्वा के रहने वाले इंसाफ ने बताया कि शासन की ओर से उन्हें 1997 में गांव में ही कृषि भूमि पट्टा आवंटित किया गया था। इंसाफ पट्टे पर खेती कर रहे हैं। गांव में उनके नाम का ही एक अन्य व्यक्ति भी रहता था उसके पिता का नाम भी इंसाफ था। उक्त व्यक्ति की वर्ष 2007 में मौत हो गई। आरोप है कि उसके परिजनों ने इस बात का फायदा उठाकर मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर कृषि भूमि पट्टा अपने नाम पर दर्ज करा लिया। इंसाफ ने तहसील प्रशासन और पुलिस से मामले की शिकायत की। इंसाफ का आरोप है कि अधिकारी उसे खुद को जीवत साबित करने की बात कहकर एक साल से चक्कर कटवा रहे हैं। इंसाफ समाधान दिवस में भी मामले की शिकायत कर चुके हैं। उपजिलाधिकारी मोदीनगर अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed