{"_id":"576ec7b94f1c1b2b64b482f6","slug":"july-13-will-be-in-the-city-uncountable-marriages","type":"story","status":"publish","title_hn":" 13 जुलाई को शहर में होंगी बेशुमार शादियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 जुलाई को शहर में होंगी बेशुमार शादियां
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
श्ाादी करने से पहले कर लें पूरी पड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 13 जुलाई को बेशुमार शादियां होंगी। इस दिन भड़ेरिया नवमी का अबूझ साया और जुलाई माह का अंतिम साया है। 13 जुलाई के बाद शादियों पर चार महीने का ब्रेक लग जाएगा। 13 जुलाई के बाद सीधे 11 नवंबर से सहालग शुरू होंगे।
पंडित अरविंद शुक्ला शास्त्री ने बताया कि देवशयनी एकादशी के बाद कोई शुभ कार्य नहीं होता है। 11 नवंबर देवोत्थान एकादशी से सहालग शुरू होगा। इस साल मई, जून और जुलाई में काफी कम साये रहे हैं। जुलाई माह में आठ जुलाई को शुक्र का तारा उदय हो रहा है उसके बाद 10-11 और 13 जुलाई को ही साये हैं।
भड़ेरिया नवमी के समय बरसात का मौसम रहेगा। बारिश के चलते फार्म हाउस के बजाए बैंक्वेट हॉल की अधिक डिमांड है। फार्म हाउस में भी वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं। इससे शादियों का खर्चा अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल गहनों की बुकिंग हुई
13 जुलाई के लिए आर्टिफिशियल गहनों की भी बुकिंग शुरू हो गई है। सोनी ब्यूटी पार्लर की संचालिका सोनी सिंह ने बताया कि ब्राइडल के लिए आर्टिफिशियल गहनों की पांच बुकिंग हो चुकी हैं। इसमें लहंगे से मैचिंग की हैवी ज्वैलरी की काफी डिमांड रहती है।
एक फार्म हाउस में तीन-तीन बुकिंग
13 जुलाई के लिए काफी पहले से बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस आदि की बुकिंग हो चुकी है। फार्म हाउस एंड बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल चड्ढा ने बताया कि एक बैंक्वेट हाल में दो-तीन शादियों की बुकिंग है। इस दिन शहर में अनुमानित 500 के करीब शादियां होंगी।