{"_id":"683ca491f427a6834c08538f","slug":"jnnyc-cricket-academy-won-the-match-by-108-runs-ghaziabad-news-c-382-1-gh21001-100231-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकादमी ने 108 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकादमी ने 108 रन से जीता मुकाबला
विज्ञापन
गाजियाबाद। तिगरी गोल चक्कर स्थित विशाल इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर चल रहे इंदर कप मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकादमी और टाइगर क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। इसमें जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकादमी ने 108 रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकादमी 39 ओवर में 257 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज अंकित वर्मा ने 67 और विपर पांडेय ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में पीयूष और अथर्व ने तीन-तीन विकेट लिए। रनों का पीछा करते हुए टाइगर क्रिकेट अकादमी 23 ओवर में 149 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज एकमदीप सिंह ने 82 रनों का योगदान दिया। वहीं, गेंदबाजी में दक्ष भारद्वाज ने तीन और विपर पांडेय ने दो विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के विपर पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।