फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelry was taken off from a woman by showing fear of corona checking

Ghaziabad News: कोरोना चेकिंग का डर दिखाकर महिला से उतरवाए गहने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jewelry was taken off from a woman by showing fear of corona checking
लोनी। राम पार्क कॉलोनी में रहने वाली नीतू ने बताया कि वह बाजार से कुछ सामान लेने गई थी। ऑटो पकड़ कर वह अपने घर की तरफ जा रही थी। ऑटो में तीन लोग पहले से ही बैठे हुए थे। ऑटो में बैठे लोगों ने बताया कि आगे कोरोना की चेकिंग हो रही है, क्या तुमने गहने सोने के पहन रखे हैं। महिला ने हां कहा। इस पर ठग बोले की मशीन में सोने के गहने बोलने लगते हैं। पहले तो महिला ने इनकार कर दिया। बाद में महिला ने अपने गहने निकाल कर अपने पर्स में रख लिए। इसके बाद ठगों ने महिला का पर्स लेकर पीछे रख दिया। जब महिला ऑटो से निकलने लगी, तो देखा उनके गहने और कुछ रुपये पर्स में नहीं है। इसके बाद महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed