फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a locked house.

Ghaziabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर गहने व नकदी चुराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a locked house.
खोड़ा। आदर्श नगर स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। मामला 16 जून से एक जुलाई के बीच का है। मकान मालिक जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन जुलाई की देर रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में जितेंद्र ने बताया कि उनका मकान 16 जून से बंद है। एक जुलाई को जब उन्होंने घर खोला तब अंदर कमरे के ताले टूटे हुए हुए थे। जांच करने पर पता चला कि घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने सोना-चांदी के गहने और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया और तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोर को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed