फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewellery worth lakhs stolen from Tanishq showroom; salesman turns out to be the mastermind.

Ghaziabad News: तनिष्क शोरूम से लाखों के आभूषण चोरी, सेल्समैन निकला मास्टरमाइंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from Tanishq showroom; salesman turns out to be the mastermind.
ज्वैलरी शोरूम से जांच कर निकलती पुलिस टीम। संवाद
गाजियाबाद। राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में शुक्रवार सुबह लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वालों में शोरूम का एक सेल्समैन भी शामिल था। सीसीटीवी फुटेज में वह अपने एक साथी के साथ चोरी करते दिखाई दिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। चोरी हुए जेवरों की वास्तविक कीमत जानने के लिए देर रात तक ऑडिट कराया जाता रहा।
विज्ञापन

दिल्ली के कालकाजी निवासी रोहित अरोड़ा शोरूम के प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें एक सुरक्षाकर्मी का फोन आया कि शोरूम का शटर खुला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि सुबह करीब सात बजे दो युवक पैदल शोरूम पहुंचे और चाबी से शटर का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

दोनों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे बंद करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे पहली मंजिल पर पहुंचे और शोकेस में रखी महंगी ज्वेलरी बैग में भर ली। करीब 25 मिनट तक शोरूम के भीतर रहने के बाद दोनों आरोपी लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज देखने के बाद शोरूम स्टाफ ने एक आरोपी की पहचान सेल्समैन नितिन वर्मा (25) निवासी 492 बुलाको पाड़ा, मोदीनगर के रूप में की। उसके दूसरे साथी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
----
चोरी से पहले दी जन्मदिन की पार्टी
एसीपी ने बताया कि शोरूम प्रबंधक के अनुसार, आरोपी नितिन ने करीब एक माह पहले पांच मई को शोरूम में नौकरी शुरू की थी। उसका पुलिस सत्यापन भी कराया गया था और कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया था। शोरूम स्टाफ के मुताबिक, नितिन ने तीन दिन पहले अपना जन्मदिन होने की बात कहकर बृहस्पतिवार रात आरडीसी के एक ढाबे पर पार्टी दी थी। पार्टी में शोरूम का पूरा स्टाफ और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हुए थे। प्रबंधक के अनुसार, शोरूम की चाबी कैशियर गौतम राज के पास रहती है और वही शोरूम खोलने-बंद करने की जिम्मेदारी संभालते हैं। पुलिस को आशंका है कि पार्टी के दौरान उसने किसी तरह शोरूम की चाबी हासिल की। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है। पार्टी में शामिल एक सुरक्षाकर्मी की रात में शोरूम पर ड्यूटी थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिला। इससे उसकी भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में स्टाफ की शह पर एक सेल्समैन ने अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए जेवर बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed