{"_id":"67ae428863832efaa001bd37","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-after-breaking-the-lock-of-the-house-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-573576-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। राजनगर के रहने वाले गौरव गर्ग ने बताया कि वह मकान में ताला बंदकर परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। कविनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारोबारी गौरव गर्ग ने बताया कि वह दो दिन पूर्व प्रयागराज में परिवार के साथ कुंभ में स्नान करने गए। मकान में ताला बंदकर वह कार से रवाना हो गए। आरोप है कि घर आकर देखा तो मकान के कमरों और अलमारी के ताले टूटे थे। छानबीन में पता चला कि चोर अलमारी से लाखों रुपये की कीमत के गहने और नकदी लेकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।