फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelery worth Rs 35 lakh stolen from bank locker

Ghaziabad News: बैंक के लॉकर से 35 लाख के गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 35 lakh stolen from bank locker
मोदीनगर। राज चौपला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के लॉकर में रखा 40 तोले साेना और 60 तोले चांदी के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। विवाहिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है। आदर्शनगर काॅलोनी निवासी ईशा गोयल ने बताया कि राज चौपला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लगभग 20 वर्ष लॉकर है। लॉकर को उनके पति अंकुश गोयल और ससुर जयकिशन गोयल ऑपरेट करते है। बताया कि बीती 28 अगस्त को उनके ससुर जयकिशन ने लॉकर चेक किया था, तब लॉकर में रखा सभी सामान सुरक्षित था। बताया कि सोमवार को बैंक द्वारा लॉकर खुला होने की सूचना दी गई। सूचना के बाद ईशा परिजनों के साथ बैंक पहुंचीं तो लॉकर से गहने और अन्य कीमती सामान गायब मिला। ईशा ने बताया कि लॉकर में 40 तोले सोने और करीब 50 ये 60 तोले चांदी के गहने रखे थे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बैंक शाखा प्रबंधक अवनीश उपाध्याय ने बताया कि ग्राहक ने अपनी चाबी से लॉकर से खुद सामान निकाला। चोरी का आरोप निराधार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed