{"_id":"66ea1eeff03ef8cdfb025836","slug":"jewelery-and-cash-worth-rs-570-lakh-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-468323-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर का ताला तोड़कर 5.70 लाख के गहने व नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर का ताला तोड़कर 5.70 लाख के गहने व नकदी चुराई
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर निवासी महेश के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 5.70 लाख की कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ली। उस समय वह मुरादनगर अपने भाई के यहां गए थे। घटना 13 सितंबर की रात की है। मामले में उन्होंने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
महेश कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई के घर मुरादनगर गए थे। 14 सितंबर की सुबह पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। वह घर पहुंचे तो घर में सारा सामान बिखरा मिला। देखने पर पता चला कि चोर करीब 5.10 लाख की कीमत के गहने और 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। साथ में चोर कीमती दस्तावेज और कपड़े भी चोरी कर ले गए। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि चोर की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।