फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelery and cash worth eight and a half lakhs stolen by breaking the locks of two flats

Ghaziabad News: दो फ्लैट के ताले तोड़ साढ़े आठ लाख के गहने व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth eight and a half lakhs stolen by breaking the locks of two flats
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र स्थित सीपीडब्लूडी के परिसर में रहने वाले शिवम प्रजापति और प्रशांत चौहान के फ्लैट के ताले तोड़कर चोरों ने करीब साढ़े आठ लाख के गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना रविवार की है। सोमवार सुबह वापस लौटने पर चोरी का पता चला। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिवम प्रजापति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पड़ोसी प्रशांत के पास रविवार को बाहर गए थे। सोमवार सुबह को वापस आए तो उन्हें फ्लैट का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। उनके फ्लैट से एक ड्रोन, 55 हजार की नकदी चोरी हुई। वहीं, प्रशांत के फ्लैट से एक लैपटॉप, करीब सात लाख के गहने और 22 हजार की नकदी चोरी हुई है। उनका कहना है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद सीपीडब्लूडी परिसर में चोरी हुई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed