फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelery and cash fraud by cheating on woman

Ghaziabad News: महिला के साथ टप्पेबाजी कर गहने और नकदी ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash fraud by cheating on woman
इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर-6 स्थित सोम बाजार में तीन टप्पेबाजों ने एक महिला के साथ ठगी कर ली। 500 रुपये के नोटों की नकली गड्डी देकर महिला से गहने और 2,000 हजार रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 3 अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। स्वर्ण कौर पत्नी बलवीर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वह सब्जी लेने के लिए सोम बाजार गई थी। तभी बाजार में एक लड़के ने उनसे पूछा कि रेलवे स्टेशन गाजियाबाद जाना है वह कहां है। उन्होंने रास्ते की जानकारी होने से इन्कार किया। लड़के ने कहा कि उनके दोस्तों के पास कुछ रुपये हैं। रुपये को बैंक में जमा करा दो। लड़के ने 500 रुपये की गड्डी कपड़े में लिपटी हुई दिखाई। महिला ने रुपयों को जमा कराने में मदद करने की बात कही। लड़के के दो और साथी भी आ गए। तीन लड़के उन्हें सोम बाजार से अग्रसेन चौक पर ले गए। उन्होंने महिला को एक रिक्शा में बैठा दिया। तीनों लड़कों ने उनसे गहने और 2,000 हजार रुपये ले लिए। इसके बदले में उन्हें नकली नोटों की गड्डी दे दी। महिला ने बाद में देखा गड्डी नकली है। ठगी होने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed