फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jam started after the convoy of PM-CM and ministers left

Ghaziabad News: पीएम-सीएम और मंत्रियों का काफिला जाने के बाद लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jam started after the convoy of PM-CM and ministers left
साहिबाबाद। देश की पहली सेमी हाई-स्पीड नमो भारत रैपिडएक्स रेल के बाद पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई जगह वाहनों का जाम लग गया। दोपहर दो बजे मोहन नगर, साहिबाबाद जीटी रोड और वसुंधरा सेक्टर-4 व अन्य जगह पर यातायात रोक दिया। वहीं, सुरक्षा के लिए साहिबाबाद स्टेशन, सब्जी मंडी, कनावनी, वसुंधरा, प्रहलादगढ़ी अन्य प्वाइंट पर बैरिकेड लगाकर रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस की खराब व्यवस्थाओं से लोग सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद जाने के लिए परेशान होते रहे। साहिबाबाद में रहने वाली निशा ने बताया कि उन्हें ऑफिस आने के लिए वसुंधरा आना था लेकिन पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया। साहिबाबाद अंडरपास से लोग तीन-चार किलोमीटर तक पैदल चलकर सभास्थल पहुंचना पड़ा जबकि कई कर्मचारी तो पैदल कंपनियों में काम करने पहुंचे। महिलाओं को छोटे-छोटे बच्चों के साथ पैदल चलने में दिक्कत हुई। साहिबाबाद नवीन फल एवं सब्जी मंडी से वाहनों का यातायात रोक दिया गया। इससे लोग पैदल ही मोहन नगर की तरफ पहुंचे जबकि पीएम मोदी का हिंडन वायुसेना स्टेशन से काफिला आने-जाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने वायुसेना स्टेशन से वाया मोहन नगर होते हुए वसुंंधरा सेक्टर-8 सभास्थ्ल तक यातायात रोक दिया। इसे जगह-जगह लोगों को जाम से दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed