फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   jain kulfi owners get life threat from gangsters for ransom

'तारीख पर मिल लेना, नहीं तो भून दिए जाओगे', जैन कुल्फी के मालिकों को मिली धमकी

Sun, 14 Feb 2021 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 14 Feb 2021 05:10 PM IST
सार

- बड़े भाई की हत्या में जेल में बंद कुख्यात राहुल उर्फ कालू के नाम पर कारोबारी जैन बंधुओं को मिली धमकी
- जैन कुल्फी के मालिक हैं कारोबारी भाई, घटना को लेकर व्यापारियों ने मोदीनगर थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jain kulfi owners get life threat from gangsters for ransom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के प्रतिष्ठित कारोबारी भाइयों विनोद जैन व दीपक जैन को कुख्यात बदमाश राहुल उर्फ कालू का नाम लेकर फोन पर धमकी दी गई। राहुल फिलहाल बड़े भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। कुल्फी का कारोबार करने वाले दोनों भाइयों को फोन पर धमकी दी गई कि तारीख (कोर्ट में) पर राहुल भाई से मिल लेना, नहीं तो गोलियों से छलनी कर दिए जाओगे।

विज्ञापन


 नगर की फफराना रोड स्थित सूरत सिटी और गायत्री पैलेस निवासी विनोद जैन व दीपक जैन का मोदीनगर थाने के पास कुल्फी का कारोबार है। दोनों भाइयों की दुकानें आसपास ही हैं। बताया गया कि शनिवार दोपहर विनोद जैन के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से किसी का कॉल आया।
विज्ञापन


कॉलर ने विनोद को एक घंटे में तीन बार कॉल किया। कॉलर ने राहुल उर्फ कालू भाई से अगामी तारीख पर मिलने का अल्टीमेटम दिया। नहीं मिलने पर गोलियों से भूनने की धमकी दी गई। बदमाश ने बार-बार फोन कर यही दोहराया। इसी बीच उसी नंबर से विनोद के भाई दीपक जैन के नंबर पर भी राहुल से मिलने का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी भरा कॉल आने पर व्यापारी बंधु सकते में आ गए। जैन बंधुओं को धमकी की जानकरी मिलते ही व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर घटना का विरोध किया। व्यापारियों ने चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान स्वदेश जैन, अमित गोयल, मेहराम चंदेला, सुनील चावला, निर्दोष खटाना तथा सुबोध जैन आदि सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

फफराना को 27 गोलियां मारी थीं, तुझे 28 मारेंगे

कारोबारी विनोद जैन का कहना है कि कॉलर ने बड़े तल्ख लहजे में उन्हें धमकाया। उसने कहा कि फफराना को तो 27 गोलियां मारी थीं, अगर उसकी बात नहीं मानी तो 28 गोलियां मारकर शरीर छलनी कर दिया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2017 मोदीनगर में ही भट्ठा मालिक विजय फफराना की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राहुल व उसके साथी जेल गए थे, लेकिन साक्ष्यों के अभाव में वह बरी हो गए थे। राहुल के नाम से धमकी भरी कॉल के बाद कारोबारी भाई और उनके परिजन दहशत में हैं।

राहुल ने दशहरे के दिन की थी भाई की हत्या
राहुल ने दशहरे के दिन बड़े भाई पारूल उर्फ राजकमल को संपत्ति विवाद निपटाने के बहाने मोदीनगर स्थित संजयपुरी पानी की टंकी के पास बुलाया। वहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर पारूल की गोली मार दी थी। मरने से पहले पारूल ने भाई के खिलाफ बयान दिया था। जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा था। हत्याकांड में पुलिस ने साथी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था जबकि पुलिस शातिर राहुल को पकड़ने में नाकाम रही थी। राहुल ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में समर्पण कर दिया था। इससे पहले भी राहुल का नाम एक चर्चित हत्याकांड से जुड़ा था। जिसमें गवाहों के कमजोर पड़ने के कारण वह बच गया था।

अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है। राहुल के नाम से धमकी दी गई है, लिहाजा जेल में उससे भी पूछताछ की जाएगी।- डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed