{"_id":"6738fb748e7d4f506b047d66","slug":"jai-shri-ram-echoed-in-cm-yogis-road-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-512246-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीएम योगी के रोड में गूंजा जय श्री राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीएम योगी के रोड में गूंजा जय श्री राम
विज्ञापन
गाजियाबाद। विधानसभा सदर सीट पर हो रहे उप चुनाव में शनिवार की शाम चौथी बार पहुंचे सीएम योगी ने लाइनपार क्षेत्र में चाणक्य चौक से डीएवी चौक तक रोड शो किया। भगवान रंग में रंगी खुली जिप्सी में जैसे ही योगी पहुंचे, जय श्री राम गूंजने लगा। 40 मिनट चले रोड शो के 1200 मीटर के रूट पर 50 जगह मंच लगाकर दोपहर से ही खड़े भाजपाइयों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर अपने नेता का स्वागत किया।
कोई बुलडोजर का माॅडल लेकर पहुंचा तो किसी ने बंटेंगे तो कटेंगे नारा लिखी तख्ती ले रखी थी। कई लोग राम मंदिर की तस्वीर लेकर आए। सीएम के साथ जिप्सी में काबीना मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप सांसद अतुल गर्ग, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया और उम्मीदवार संजीव शर्मा मौजूद रहे।
पौने पांच बजे पहुंचे सीएम का स्वागत भगवा पगड़ी पहनाकर किया गया। एक हजार से ज्यादा सिपाहियों की कड़े सुरक्षा घेरे में सड़क के दोनों ओर खड़े लोग योगी की ओर हाथ हिलाकर जय श्री राम बोलते रहे। सीएम कभी हाथ हिलाकर तो कभी दो उंगलियों से विजयी मुद्रा बनाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते रहे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, ब्रजेश सिंह, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर आशा शर्मा, आशु वर्मा भी रोड शो में मौजूद रहे। भाजपाइयों ने 15 जगह डीजे लगा रखे थे। इन पर योगी को लाए हैं, योगी लाना है...जैसे गीत गूंजते रहे।
मुस्लिमों ने भी बरसाए योगी पर फूल
प्रताप विहार में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सीएम योगी पर फूल बरसाकर स्वागत किया। भाजपा नेता हाजी जमालुद्दीन सिद्दिकी, एडवोकेट जावेद सैफी और रिजवान खान के साथ काफी संख्या में लोग पहुंचे। रोड शो में व्यापार मंडल, आरडब्ल्यूए, ई-रिक्शा एसोसिएशन, ऑटो चालक संगठन, रामलीला समिति, रेहड़ी-पटरी संगठन के लोग भी पहुंचे।
देखो देखो कौन आया
शेर आया शेर आया
(रोड शो में गूंजे नारे)
रोड शो के दौरान भाजपाई नारे लगाते रहे। सबसे ज्यादा जय श्री राम गूंजा। हर हर महादेव और वंदेमातरम भी सुनाई दिया। इनके अलावा और भी नारे लगे। जैसे देखो देखो कौन आया... शेर आया शेर आया और योगी जी को जय श्रीराम जय श्रीराम। एक ही नारा एक ही काम जय श्रीराम जय श्रीराम। सड़क किनारे खड़े लोगों में ज्यादातर वीडियो बनाते रहे।