फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ITI student molested in public, beaten up for protesting

Ghaziabad News: आईटीआई की छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
ITI student molested in public, beaten up for protesting
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत आईटीआई की छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर मनचलों ने अभद्रता करते हुए साथ चलने का दबाव बनाया और उसकी पिटाई की। इसमें छात्रा के कपड़े भी फट गए। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। घटना के बाद से छात्रा डरी हुई है। घटना 5 जनवरी शाम की है जब छात्रा आईटीआई से घर लौट रही थी। मामले में छात्रा ने वेव सिटी थाने में जुनैद और नफीस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस को तहरीर देकर छात्रा ने बताया कि वह आईटीआई से अपने घर के लिए निकली थीं। आरोप है कि रास्ते में जुनैद ने उनके साथ छेड़छाड़ की जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो नफीस भी वहां आ गया, दोनों ने मिलकर छात्रा के साथ अभद्रता की और मारपीट की। इससे छात्रा के कपड़े भी फट गए। पीड़िता ने किसी तरह वहां से बचने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर साथ चलने का दबाव बनाया। साथ नहीं चलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में छात्रा को चोटें भी आई हैं। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, घटना की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed