फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ITI student killed married woman lover Himanshu was angry with Madhu marriage Oyo Hotel body found Ghaziabad

विवाहिता की हत्या कर छात्र ने दी जान: मधु की शादी से गुस्से में था प्रेमी, ओयो होटल में ऐसे हाल में मिले शव

Mon, 29 May 2023 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 May 2023 08:43 AM IST
सार

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एक ओयो होटल में छात्र ने विवाहिता की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। खौफनाक कदम उठाने से पहले उसने मधु के भाई दीपक और पति मोहित को वीडियो कॉल की। जोर से चीखते हुए दोनों को मधु का शव दिखाया। 

विज्ञापन
ITI student killed married woman lover Himanshu was angry with Madhu marriage Oyo Hotel body found Ghaziabad
ITI student killed married woman - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोदीनगर के कादराबाद रजवाहे के पास स्थित ओयो होटल में रविवार की दोपहर आईटीआई के छात्र हिमांशु (22) ने विवाहिता मधु (22) की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


खौफनाक कदम उठाने से पहले उसने मधु के भाई दीपक और पति मोहित को वीडियो कॉल की। जोर से चीखते हुए दोनों को मधु का शव दिखाया। हिमांशु और मधु के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन के जरिए उन्हें तलाश करते हुए पुलिस होटल पहुंची तो दोनों के शव मिले। मधु का शव बिस्तर पर पड़ा था। हिमांशु का पंखे से लगाए फंदे से लटका था।
विज्ञापन


पुलिस होटल एबी इन गेस्ट हाउस के कमरे का गेट तोड़कर अंदर पहुंची। मधु और मोहित के परिजन साथ में थे। होटल में शेफ मोहित मोदीनगर की हनुमान कॉलोनी का निवासी है। मधु का मायका हापुड़ के नली बनखंडा गांव में है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल से पता चला कि दोनों सुबह साढ़े दस बजे पहुंच गए थे। मेरठ के खरखौदा के गांव बिजौली निवासी हिमांशु ने उसे फोन करके बुलाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी करने के बाद बताया कि मधु की पहली शादी बिजौली में ही हुई थी। कुछ दिन बाद ही उसके पति की हादसे में मौत हो गई थी। 

मोहित से उसकी शादी दो महीने पहले तीन मार्च को हुई थी। हिमांशु से उसकी नजदीकी बिजौली में हुई। इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे को जानते थे। नली बनखंडा में हिमांशु की ननिहाल है। वह मधु से मिलने के लिए मोदीनगर आया था। होटल उसने ही बुक कराया था।

 

मधु की शादी से गुस्से में था हिमांशु
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मधु के पहले पति की मौत हो जाने के बाद हिमांशु उससे शादी करना चाहता था। मधु के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। 
 

उन्होंने मधु की शादी मोहित से कर दी। उसकी शादी हो जाने के बाद ही हिमांशु गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने खौफनाक कदम उठा लिया। हिमांशु की मां का मधु के यहां आना जाना था। उसने ही मधु की पहली शादी बिजौली में कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed