{"_id":"68b5e8c3bc4a975c390fdbe4","slug":"it-is-difficult-to-walk-on-the-delhi-meerut-road-because-of-potholes-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107066-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गड्ढों के कारण चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गड्ढों के कारण चलना मुश्किल
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के पास की टूटी सड़क। संवाद
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के पास की सड़क पुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस कारण दिल्ली गाजियाबाद की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सड़क पर गड्ढों के कारण जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
लोग रैपिड ट्रेन के सफऱ का आनंद ले रहे है। वही दिल्ली मेरठ मार्ग पर लोगों को सफऱ करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रैपिड स्टेशन के नीचे आते ही उन्हें दिल्ली मेरठ और शहर के अन्य मार्गो पर गड्ढ़ो से होकर गुजरना पड़ रहा है। हाईवे के गड्ढों से जहाँ वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है, वही बाइक, स्कूटी सवार लोग चोटिल भी हो रहे है।कई स्थानों पर तो गड्ढे इतने गहरे हैं कि उनमें गिरने से लोगों की कमर में दर्द हो रहा है। व्यापारी नेता अंकित गर्ग, सुनील गर्ग आदि का कहना है कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर गड्ढ़ो की कोई भी अधिकारी सुध नहीं ले रहा है, मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी उनमें भरा है, इसके कारण हाईवे पर जाम की स्तिथि बनी है। अभी भी सड़कों का हाल बेहाल है और लोग जल्द ही राहत चाहते हैं।