{"_id":"6702fb4d4b82d2681109e814","slug":"issue-of-farmers-of-hapur-raised-in-lucknow-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1002-115656-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लखनऊ में उठा हापुड़ के किसानों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लखनऊ में उठा हापुड़ के किसानों का मुद्दा
विज्ञापन
हापुड़। लखनऊ के राज्य कृषि मंडी परिषद में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हापुड़ के पदाधिकारियों ने स्थानीय मुद्दे उठाए। नलकूप बिल घोटाले से प्रमुख सचिव समेत आला अधिकारियों को रूबरू कराया।
संगठन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने शासन के समक्ष कहा कि हापुड़ में नलकूप बिल घोटाला किसानों के लिए नासूर बन गया है। पूरा बिल जमा करने के बावजूद लाखों की बकायेदारी उनके बिलों में जोड़ दी गई है। घोटाला करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हापुड़ के दोनों ही चीनी मिलों पर किसानों को 250 करोड़ से ज्यादा बकाया है। नया सत्र शुरू होने जा रहा है, पिछले सत्र का पूरा भुगतान नहीं हुआ। किसानों को अपने बच्चों की फीस भरना मुश्किल हो रहा है। आवारा पशुओं का आतंक किसानों को परेशान कर रहा है, फसलें चौपट कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन मिला। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह, राजपाल शर्मा, अनुज सिंह, पवन खटाना, अतुल त्रिपाठी, विजेंद्र सिंह, आलोक वर्मा, राहुल यादव मौजूद रहे।
-- -