{"_id":"6a0f5887feabca992b06ce9c","slug":"investigation-report-sought-against-six-policemen-including-three-sub-inspectors-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-891440-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों की मांगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों की मांगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
गाजियाबाद। थाना सिहानीगेट क्षेत्र में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए जाने के मामले में अदालत ने जांच रिपोर्ट तलब की है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदग्राम को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेश के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि एक आवेदक ने थाना सिहानीगेट क्षेत्र में तैनात एसआई मनोज कुमार, एसआई अश्वनी मौर्य, एसआई अनुराग ठाकुर समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और नियमों के विपरीत कार्रवाई की। शिकायत में चौकी दयानन्दनगर से जुड़े तथ्यों का भी उल्लेख किया गया है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उससे जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। अदालत ने एसीपी नंदग्राम को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे उचित निर्णय लिया जा सके।