{"_id":"65ca98383a85f31b5f0fef44","slug":"investigation-of-67-people-found-two-corona-infected-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-307857-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 67 लोगों की जांच में दो मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 67 लोगों की जांच में दो मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
गाजियाबाद। गुर्दा और खून की कमी से बीमार दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। इस समय जिले में कुल तीन कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। एक मरीज होम आइसोलेशन में है। सोमवार को जिले में 67 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अकबरपुर बहरामपुर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति गुर्दे की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उनकी डायलिसिस चल रही है। वह नियमित जांच के लिए निजी अस्पताल गए थे। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वसुंधरा निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति खून की कमी से बीमार हैं। सर्दी, खांसी और बुखार होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।