{"_id":"696aa4f75609e5617305675e","slug":"investigation-begins-into-pregnant-womans-lack-of-treatment-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-803821-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गर्भवती को उपचार नहीं मिलने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गर्भवती को उपचार नहीं मिलने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में कम उम्र में गर्भवती होने के कारण उपचार न दिए जाने के मामले में अब जांच शुरू हो गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार को पीड़िता से संपर्क कर बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब अमर उजाला ने अपने शुक्रवार के अंक में अस्पताल द्वारा इलाज से इन्कार करने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की।
रामानंद ने बताया कि उनके रिश्तेदार रजापुर गांव निवासी गिरधारी ने अपनी पत्नी मौसम को इलाज के लिए संजय नगर स्थित अस्पताल में कई बार भेजा। उन्होंने आरोप लगाया था कि अस्पताल के स्टाफ ने यह कहकर मौसम को भर्ती करने से मना कर दिया कि वह कम उम्र में गर्भवती हंै। इसके कारण उन्हें इलाज के लिए कहीं और जाने की सलाह दी गई।
बार-बार प्रयास करने के बावजूद मौसम को अस्पताल में इलाज नहीं मिल सका। इसके बाद गिरधारी के एक रिश्तेदार डासना के एक निजी क्लीनिक में मौसम का इलाज करवाने ले गए। जहां उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।