फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   International connection of codeine-laced syrup uncovered; network spans from Nepal to Bangladesh

Ghaziabad News: कोडीनयुक्त सिरप का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन आया सामने, नेपाल से बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
International connection of codeine-laced syrup uncovered; network spans from Nepal to Bangladesh
- साहिबाबाद में पकड़ी गई 85.80 लाख रुपये की खेप के तार अंतरराष्ट्रीय सप्लाई नेटवर्क से जुड़ने के मिले संकेत
विज्ञापन


- बिहार के रास्ते ड्राई राज्यों तक पहुंचाया जाना था 49,600 बोतलों का जखीरा
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। श्याम एन्क्लेव में 85.80 लाख रुपये की कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप पकड़े जाने के मामले में सप्लाई नेटवर्क को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच में सिरप की सप्लाई ड्राई स्टेट बिहार और गुजरात के साथ-साथ बांग्लादेश व नेपाल तक होने के तार जुड़े हैं। बिहार में बैठा ट्रांसपोर्टर वहां से नेपाल और पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश में भी सिरप सप्लाई करवाता था। वहीं, इसमें गुजरात और बिहार के सफेदपोशों के शामिल होने की भी संभावना है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की एक टीम पटना में ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के लिए रवाना हो गई है। उसकी लोकेशन और सीडीआर के हिसाब से ही विदेशी कनेक्शन सामने आ रहा है। वहां कुछ और लोग ट्रांसपोर्टर के संपर्क में हैं तो उनसे नेपाल और बांग्लादेश समेत अन्य देशों में सप्लाई होने वाली कोडीनयुक्त सिरप के बारे में पूछताछ भी की जाएगी। बता दें कि साहिबाबाद थाना पुलिस ने सोमवार रात श्याम एन्क्लेव स्थित कसाना क्रेन कंपाउंड के गोदाम पर छापा मारकर 310 पेटियों में रखी 49,600 शीशीं बरामद की थीं। इनकी कीमत करीब 85.80 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने मौके से वीरेंद्र सिंह, शिव शंकर कुमार और राजेश कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया था। आरोपी सिरप की खेप बिहार ले जाने की तैयारी में थे। इसके लिए ई-वे बिल भी तैयार कराया गया था। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। बिहार से कहां-कहां सप्लाई हो रही थी। विदेशों की सप्लाई की भी जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस सीडीआर और लोकेशन निकाल रही हैं।
विज्ञापन

----
गुजरात-बिहार के सफेदपोशों की भूमिका की भी जांच
कोडिनयुक्त सिरप के नेटवर्क में गुजरात और बिहार के सफेदपोशों के शामिल होने की भी आशंका है। जांच एजेंसियां इस पहलू को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका खंगाल रही हैं। सिरप की सप्लाई चेन और आर्थिक लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नहीं रुक रहा खेल, पहले भी हो चुकी है सिरप बरामद
4 नवंबर 2025 को मेरठ रोड स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम/मछली गोदाम परिसर में छापेमारी की थी। जहां चार ट्रकों से 1,150 पेटियों में करीब 1,57,350 शीशियां बरामद हुईं थी। इस कार्रवाई में आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए। सिरप की कीमत करीब 3.40 करोड़ रुपये बताई गई।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed