फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inter topper Dhruv Chauhan wants to become a heart doctor

Ghaziabad News: दिल के डॉक्टर बनना चाहते हैं इंटर के टॉपर ध्रुव चौहान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Inter topper Dhruv Chauhan wants to become a heart doctor
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तर प्रदेश में आठवां और जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले ध्रुव चौहान आगे चलकर दिल के डॉक्टर बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। लोगों की सेवा करने के लिए उनका सपना डॉक्टर बनने का है।
विज्ञापन

विजयनगर के शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले ध्रुव चौहान रोजवेल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उनके पिता विकास चौहान घर पर कोचिंग पढ़ने का काम करते हैं। मां संतोष चौहान गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर माता-पिता गदगद है। ध्रुव के बड़े भाई रोहन चौहान एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक के छात्र हैं। ध्रुव ने बताया कि वह प्रतिदिन छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। सभी विषयों को रोजाना पढ़ने के बाद दोबारा अभ्यास करते थे। उन्होंने कहा लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने पर सफलता जरूर मिलती है। घर पर ही परीक्षा की तैयारी की। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहे। ध्रुव का कहना है कि वह जो भी पढ़ते हैं उसे लिखकर याद करते हैं। ऐसा करने से लिखने और पढ़ने की क्षमता में तेजी से सुधार होता है। उन्हें 96.4 फीसदी अंक मिले हैं। हाईस्कूल में भी वह टॉप 10 में छठवें स्थान पर थे। स्कूल के निदेशक बलप्रीत ने बताया कि ध्रुव पढ़ाई में काफी होशियार हैं।
विज्ञापन

ध्रुव चौहान को मिले अंक
भौतिक विज्ञान-97
रसायन विज्ञान-96
जीव विज्ञान-97
हिंदी-96
अंग्रेजी-96
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed