फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Instructions for encouraging students to participate in the second national-level intellectual examination in India

Ghaziabad News: भारत बौद्धिक द्वितीय राष्ट्रीय परीक्षा में छात्रों को प्रोत्साहित करने के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Instructions for encouraging students to participate in the second national-level intellectual examination in India
गाजियाबाद। शासन ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को भारत बौद्धिक द्वितीय राष्ट्रीय परीक्षा में छात्रों को बड़े पैमाने पर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है। यह परीक्षा 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणाली को उच्च शिक्षा से जोड़ना और विद्यार्थियों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन



शंभू दयाल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रोचना मित्तल ने बताया कि इस संबंध में सभी कुलसचिवों और उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने भी अपने संबद्ध महाविद्यालयों और विभागों को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में कला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित विषयवस्तु शामिल होगी। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। संस्थानों को 31 अक्तूबर तक छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। पंजीकृत छात्रों की सूची विश्वविद्यालय को ईमेल के माध्यम से उपलब्ध करानी होगी। प्रत्येक महाविद्यालय से न्यूनतम 200 छात्रों की सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बताया कि विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित यह परीक्षा भारतीय ज्ञान परंपराओं के प्रति अकादमिक रुचि विकसित करेगी। शिक्षा मंत्रालय का भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रभाग इस पहल में ज्ञान भागीदार है। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी, जिसमें बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। पाठ्यक्रम के लिए 21 प्रमाणित पुस्तकों की शृंखला उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और अन्य निर्धारित भारतीय भाषाओं में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजीकरण और पुरस्कार

परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रति अभ्यर्थी 100 रुपये का शुल्क निर्धारित है। संस्थानों के लिए पंजीकरण निशुल्क है। वे प्रति अभ्यर्थी 25 रुपये परीक्षा संबंधी खर्चों के लिए रख सकते हैं। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 50 हजार और तृतीय स्थान के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed