फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inspector suspended for dropping section of husband's assault, reel lover SI present in line

Ghaziabad News: पति के हमले की धारा हटाने पर दरोगा निलंबित, रील प्रेमी एसआई लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for dropping section of husband's assault, reel lover SI present in line
गाजियाबाद। पत्नी पर जानलेवा हमले की धारा हटाने के आरोप में शालीमार गार्डन थाने के उपनिरीक्षक राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं स्टेटस पर आपत्तिजनक पोस्ट लगाने वाले लिंक रोड थाने के एसआई अमन सोनकर को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले पीड़ित महिला पिता के साथ पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ से मिलने मुख्यालय पहुंची। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी पति ने घर आकर धारदार हथियार से सिर पर वार किया। मेडिकल के बाद शालीमार गार्डन थाने में जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार विवेचक एसआई राजीव कुमार ने बिना अधिकारियों की अनुमति धारा हटा दी। आरोप है कि एसआई ने कहा, मैंने तुम्हारे पति के साथ ड्यूटी की है, साथ खाना खाया है। कुछ तो हक अदा करना होगा। कमिश्नर ने पीड़िता और एसआई को आमने-सामने बुलाया। धारा हटाने पर डीसीपी की अनुमति पूछने पर एसआई चुप रह गया। कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसआई राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में लिंक रोड थाने के एसआई अमन सोनकर ने दो दिन पहले मोबाइल स्टेटस लगाया, रात को सब सो जाते हैं, सुबह कैसे होती है पुलिस से पूछो। स्टेटस वायरल होने पर पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया। एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस की छवि धूमिल करने और लापरवाही पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed