फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inspector asked for two lakh rupees to remove name from cow slaughter case

Ghaziabad News: दरोगा ने गोकशी के मुकदमे से नाम निकालने के मांगे दो लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Inspector asked for two lakh rupees to remove name from cow slaughter case
मोदीनगर। भोजपुर थाने में तैनात रहे दरोगा पर गोकशी के मुकदमे से नाम निकालने के बदले दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट मेरठ के आदेश पर आरोपी दरोगा का खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला वर्ष 2022 का है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के फलवदा निवासी निवासी सबलू खां की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार भोजपुर क्षेत्र में सितंबर 2022 में गोकशी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच में सबलू का नाम सामने आया था। सबलू का आरोप है कि तत्कालीन विवेचक उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। सबलू ने दरोगा को 70 हजार रुपये दे दिए और बाकी रकम काम होने के बाद देने की बात तय हुई।
विज्ञापन

दरोगा ने 70 हजार रुपये लेने के बाद भी उसके खिलाफ चार्जशीट भेज दी। सबलू ने रकम वापस मांगी तो दरोगा ने रकम देने से इंकार कर दिया और जेल भेजने की धमकी देने लगा। सबलू ने मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सबलू नेे भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट मेरठ में मामले की शिकायत की। कोर्ट ने भोजपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी उपनिरीक्षक विपिन कुमार वर्तमान में आगरा में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed