फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Innocent woman released from jail after four days

Ghaziabad News: बेगुनाह महिला चार दिनों बाद जेल से छूटकर बाहर आई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Innocent woman released from jail after four days
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सात साल की बच्ची की मौत के मामले में झूठे मुकदमें में जेल गई पड़ोसी महिला चार दिनों बाद रिहा होकर अपने घर पहुंची। महिला के घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी है। इससे पहले पुलिस ने महिला की रिहाई के कागजात कोर्ट में पेश किए थे।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि घटना के दौरान पड़ोसी महिला पर बच्ची के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पड़ोसी महिला को गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। इधर जांच में बच्ची का हत्यारा पिता ही निकला। सच पता चलने पर महिला की रिहाई के कागजात कोर्ट में भिजवा दिए थे।
विज्ञापन

महिला की बेटी ने बताया कि मंगलवार दोपहर मां घर वापस आ गई। उन्हें कुछ नहीं कहना। उनकी मां ने कोई गलती नहीं की थी। इसलिए वह बाहर आ गईं हैं। परिवार खुश है। एसीपी ने बताया कि आरोपी बच्ची के पिता के खिलाफ जल्द कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी। सभी सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। बता दे कि बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सात साल की बच्ची की मौत हुई थी। इस मामले में बच्ची के पिता ने पड़ोसी महिला द्वारा दी गई कढ़ी खाने से मौत होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पड़ोसी महिला को 14 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दिन रात के समय बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या होना आया था। पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed