फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Injured farmer dies in dispute over irrigation water, siege police station

Ghaziabad News: सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद में घायल किसान की मौत, घेरा थाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Injured farmer dies in dispute over irrigation water, siege police station
मोदीनगर। सुहाना गांव में पांच दिन पूर्व सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल किसान सलाउद्दीन की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक किसान के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कार्रवाई के बजाय समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। घंटों तक थाने में हंगामा चला। एसीपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

सुहाना निवासी 70 वर्षीय सलाउद्दीन किसान थे। 21 मई को वह फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गए थे। पहले पानी करने को लेकर सलाउद्दीन का पड़ोसी से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पड़ोसी दबंगों ने सलाउद्दीन और उनके पुत्र बिलाल पर फावड़े से हमला कर दिया था। हमले में सलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनको उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया था, जहां शुक्रवार सुबह सलाउद्दीन की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ निवाड़ी थाने पहुंचे और पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप था हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों ने थाने में तैनात दरोगा उमेश पर लगाया कि दरोगा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उनसे समझौता का दबाव बनाया। समझौता नहीं करने पर मुकदमा खारिज धमकी दी गई। आक्रोशित भीड़ ने दरोगा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना हत्या में तरमीम की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed