{"_id":"570d46014f1c1bb5104a6b3f","slug":"information-jobs-online-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरियों की जानकारी के साथ ऑनलाइन काउंसलिंग भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरियों की जानकारी के साथ ऑनलाइन काउंसलिंग भी
प्रद्युमन उपाध्याय/ गाजियाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
रोजगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवायोजन विभाग का नया पोर्टल युवाओं के साथ बेरोजगार अभ्यर्थियों को दिशा देगा। सेवायोजन विभाग के नए पोर्टल पर बेरोजगारों को अब सरकारी और प्राइवेट नौकरियों की जानकारी मिलेगी।
अभ्यर्थियों की कैरियर संबंधी दुविधाओं के समाधान के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा हासिल होगी। वहीं, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पंजीकृत ई-मेल आईडी पर ही अब पूरा ब्योरा पहुंचेगा। बेरोजगार अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करने पर मोबाइल नंबर की जगह अब ई-मेल आईडी का प्रयोग करेंगे। उनकी ई-मेल आईडी पर ही पासवर्ड सहित वेरिफिकेशन व अन्य प्रक्रिया की जानकारी पहुंचेगी।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि नए पोर्टल के संचालन का जिम्मा प्राइवेट कंपनी की जगह अब एनआईसी को सौंपा गया है। पोर्टल पर प्रदेश की कंपनियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकरण के बाद कंपनियां सीधे पोर्टल पर रिक्तियों का ब्योरा अपलोड कर सकेंगी। मंगलवार को आईटीसी कंपनी की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई।