फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Industrial areas will be set up near Meerut Road and Delhi-Meerut Expressway

Ghaziabad News: मेरठ रोड और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पास बसेंगे औद्योगिक क्षेत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Industrial areas will be set up near Meerut Road and Delhi-Meerut Expressway
मेरठ एक्सप्रेस
गाजियाबाद। जनपद में मेरठ रोड और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे केपास नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। महायोजना-2031 में उद्योगों के लिए सर्वाधिक जमीन मुरादनगर के सरना, यूसुफपुर मनोटा, शोभापुर, दुहाई बसंतपुर सैंतली केसाथ मधुबन बापूधाम से सटे मोरटा, मैनापुर में शामिल है। यहां नए उद्योगों को लगाने केलिए 500 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से सटे मोदीनगर के भोजपुर, बेगमाबाद, बिसोखर, सीकरी खुर्द सिखेड़ा हजारी में बड़ी संख्या में औद्योगिक भूखंड चयनित किए गए हैं। ऐसे में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेश करने वाले उद्यमियों ने इन क्षेत्रों में खसरावास जमीन का चुनाव शुरू कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सटे शाहपुर बम्हेटा, गालंद के अलावा अर्थला, साहिबाबाद, कडक़ड़ मॉडल में विकसित होने वाले नए औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। महायोजना में चिह्नित जमीन की खरीद के लिए उद्यमी सीधे किसानों और आम लोगों से संपर्क कर जमीन खरीद सकेंगे। महायोजना पर शासन की मुहर लगते ही निर्माण संबंधी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

लोनी पचायरा व आलियाबाद में 500 एकड़ जमीन

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के समिट में 17278 करोड़ के कुल 78 प्रस्ताव आए थे। ऐसे में यूपीसीडा की ओर से लोनी क्षेत्र के पचायरा और आलियाबाद में 250-250 एकड़ जमीन चिह्निïत की है। पचायरा में निवेशकों को जमीन आवंटन से पहले औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्य किए जाने हैं। ऐसे में विकास कार्यों में तेजी लाने की रणनीति पर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



695 निवेशकों ने की भूमि की मांग

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 125412.98 करोड़ के कुल 3415 निवेश प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से 3271 निवेशकों के 109411.02 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे। समिट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर में सबसे ज्यादा 2269 निवेश के प्रस्ताव आए हैं। उद्योग उपायुक्त कार्यालय की ओर निवेश करने वाले 1070 निवेशकों से विभागीय स्तर से संपर्क किया गया है। विभागीय सर्वे में 695 निवेशकों ने इकाई लगाने के लिए भूमि की मांग की है। जबकि 28 निवेशकों के पास खुद की जमीन होने से उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से अधिकांश निवेशकों की ओर से मेरठ रोड और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास जमीन की मांग की जा रही है।
मेरठ रोड हैंडलूम व टैक्सटाइल निवेशकों की पहली पसंद:

मेरठ रोड के आसपास ही हैंडलूम व टैक्सटाइल के लिए 593 निवेशकों की ओर से मेरठ रोड व मोरटा के आसपास जमीन खरीद में पहली प्राथमिकता दी है। ऐसे में सर्वाधिक लैंड बैंक इन क्षेत्रों में होने से इस सेक्टर के निवेशकों की जमीन संबंधी मांग जल्द पूरी हो सकती है।

उद्यमियों को दिया या जमीन का ब्योरा

उद्योग उपायुक्त श्रीनाथ पासवान का कहना है कि उद्यमियों को महायोजना में औद्योगिक क्षेत्र केलिए चिह्नित किए गए क्षेत्रों का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में उद्यमी भूखंड स्वामियों से खुद संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed