फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Indigo Airlines flight cancellations increase waiting times for trains

Ghaziabad News: इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद होने से ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Indigo Airlines flight cancellations increase waiting times for trains
गाजियाबाद। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद होने से ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। उत्तराखंड, बिहार, पूर्वांचल, बंगाल, जम्मू समेत अन्य राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में आसानी से मिलने वाले टिकट की वेटिंग अब 100 के पार पहुंच रही है। जिन लोगों को स्लीपर में सीट नहीं मिल रही, वह एसी कोच में सीट बुक कर रहे हैं। इसका असर स्टेशन पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद रहने के बावजूद भी स्टेशन पर बीते पांच-छह दिन से भीड़ बढ़ गई है। 23 दिसंबर तक कई ट्रेनों में तो बुकिंग भी बंद कर दी गई है। स्टेशन पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ जीआरपी की संयुक्त टीम व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत कर रही है। आरपीएफ निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि चौकसी बरती जा रही है। स्टेशन पर पुलिसकर्मी यात्रियों को ट्रेन में सुरक्षित बैठाने के लिए प्रयासरत हैं। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु यात्रियों को राहत देने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

दिनांक ट्रेन स्थिति
11 दिसंबर उत्कल एक्सप्रेस बुकिंग बंद
12 दिसंबर उत्कल एक्सप्रेस बुकिंग बंद
12 दिसंबर मसूरी एक्सप्रेस 86 वेटिंग
---------
12 दिसंबर श्रमजीवी एक्सप्रेस बुकिंग बंद
12 दिसंबर लिच्छवी एक्सप्रेस बुकिंग बंद
13 दिसंबर लिच्छवी एक्सप्रेस बुकिंग बंद
---------
15 दिसंबर श्रमजीवी एक्सप्रेस बुकिंग बंद
15 दिसंबर फरक्का एक्सप्रेस बुकिंग बंद
----------
23 दिसंबर श्रमजीवी एक्सप्रेस बुकिंग बंद
23 दिसंबर लिच्छवी एक्सप्रेस बुकिंग बंद
-तीन घंटे 10 मिनट देरी से आई अवध असम एक्सप्रेस-
अवध असम एक्सप्रेस बुधवार को अपने निर्धारित समय से तीन घंटे 10 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहांं दिन में 3:06 बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर 6:16 बजे पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 50 मिनट, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस आधा घंटे, दिल्ली सहारनपुर मेमू 35 मिनट देरी से आई। सवेरे भी 10 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो घंटे तक देरी से आई। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों के समय में बीते दो दिन से सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed