फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   India's image will be made in 40 countries with the beauty of 16 km route

Ghaziabad News: 16 किमी रूट की सुंदरता से 40 देशों में बनेगी भारत की छवि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
India's image will be made in 40 countries with the beauty of 16 km route
साहिबाबाद। जनपद में जी 20 के 16 किलोमीटर लंबे रूट पर अमूर्त संस्कृति से विदेशी मेहमान रूबरू होंगे। इससे 40 देशों में भारत की छवि बनेगी। नगर निगम समेत कई विभाग हिंडन एयरपोर्ट से यूपी गेट तक सुंदरीकरण कराने का काम कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि करीब आठ करोड़ रुपये से निर्माण, उद्यान, पथ प्रकाश विभाग सुंदरीकरण कार्य कराने में जुटे हैं। करहेड़ा के पास एलिवेटेड रोड पर पुराने हाइट बैरियर को हटवा दिया गया है। वसुंधैव कुटुम्बकम का लोगो भी लगवाया गया है। एलिवेटेड रोड की दीवारों पर वर्ली, मिथिला समेत प्राचीन कला की पेटिंग कराई जा रही है। ओवरहेड टैंक पर भी रंगाई पुताई के साथ पेटिंग कराई गई हैं। वहीं हिंडन एयरपोर्ट के आसपास सड़क की मरम्मत कराने और डिवाइडरों का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है। रूट के अवैध कट को भी बंद करने का काम कराया जा रहा है। ताकि विदेशी मेहमानाें के काफिला गुजरने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

तिरंगा लाइट में जगमगाने लगा एलिवेटेड रोड
एलिवेटेड रोड पर तिरंगा लाइट लगाने का काम शुरू हो गया। नगर निगम जलकल सहायक अभियंता आस कुमार ने बताया कि लाइट के खंभों पर वार्निंस के बाद तिरंगा लाइटों को लगवाया जा रहा है। एक ओर के खंभों पर लगभग लाइटें लगवाई जा चुकी हैं, जल्द ही पूरे एलिवेटेड रोड पर लाइटें लगवा दी जाएंगी। वहीं नगर निगम की ओर से तितली व नमस्कार लाइटों को भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed