{"_id":"62c774c1d9ba9d3d5240783a","slug":"indian-railways-girder-connected-with-pillar-on-chipiyana-rob-10-trains-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: चिपियाना आरओबी पर गर्डर को पिलर से जोड़ा गया, 10 ट्रेनें बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: चिपियाना आरओबी पर गर्डर को पिलर से जोड़ा गया, 10 ट्रेनें बाधित
Fri, 08 Jul 2022 06:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Jul 2022 06:01 AM IST
सार
चिपियाना आरओबी का गर्डर करीब एक सप्ताह पहले लॉन्च कर दिया गया था। इसके बाद ट्रस ब्रिज को खिसकाया गया। अब 115 मीटर लंबे गर्डर को पिलर्स पर जोड़ने का काम शुरू किया गया है। इस दौरान एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर यातायात सुचारु रहा, लेकिन ट्रेनों को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
चिपियाना आरओबी पर गर्डर को पिलर से जोड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चिपियाना में निर्माणाधीन आरओबी के गर्डर को पिलर्स से जोड़ने का काम बृहस्पतिवार को किया गया। इस दौरान गाजियाबाद-अलीगढ़ रेल लाइन पर तीन घंटे रेल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में आठ ट्रेनों को रास्ते में रोका गया, वहीं टूंडला से गाजियाबाद की ओर आने वाली दो ट्रेनों का रूट बदला गया।
विज्ञापन
चिपियाना आरओबी का गर्डर करीब एक सप्ताह पहले लॉन्च कर दिया गया था। इसके बाद ट्रस ब्रिज को खिसकाया गया। अब 115 मीटर लंबे गर्डर को पिलर्स पर जोड़ने का काम शुरू किया गया है। इस दौरान एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर यातायात सुचारु रहा, लेकिन ट्रेनों को रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को रूट परिवर्तित कर खुर्जा से मेरठ, सहारनपुर, अंबाला की ओर चलाया गया। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस बाराबंकी से लखनऊ-मुरादाबाद के रास्ते गाजियाबाद पहुंची।
विज्ञापन
इनके अलावा कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को टूंडला और मारीपत के बीच 140 मिनट, पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस को 70 मिनट, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल को 60 मिनट, लिच्छवी एक्सप्रेस को 40 मिनट, मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस को 35 मिनट, सहरसा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस को 15 मिनट और कनपीर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस को 10 मिनट तक टूंडला से मारीपत के बीच रोका गया।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद की कई ट्रेनों का रूट बदला
लखनऊ। उत्तर रेलवे के गाजियाबाद मारीपत स्टेशनों के बीच ट्रैफिक ब्लॉक के चलते ऊंचाहार एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बदले रूट से चलाई जा रही हैं। सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली टुंडला सेक्शन पर गाजियाबाद मारीपत स्टेशनों के बीच ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 115 मीटर स्पैन स्टील गर्डर के लिए यातायात ब्लॉक लिया गया है।