फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Indian Railway Operation of trains will be disrupted for eight days Tundla-Delhi EMU will be canceled on 22nd

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: आठ दिन बाधित रहेगा ट्रेनों का संचालन, 22 को रद्द रहेगी टूंडला-दिल्ली ईएमयू

Wed, 13 Apr 2022 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Apr 2022 09:15 AM IST
सार

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार का कहना है कि 14 अप्रैल को नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस और आनंद विहार-भागलपुर को 20 मिनट के लिए मारीपत और खुर्जा के बीच रोका जाएगा

विज्ञापन
Indian Railway Operation of trains will be disrupted for eight days Tundla-Delhi EMU will be canceled on 22nd
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रूट पर बृहस्पतिवार से अगले आठ दिन तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। प्रयागराज मंडल के सोमना स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को गाजियाबाद से खुर्जा के बीच रोका जाएगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार का कहना है कि 14 अप्रैल को नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस और आनंद विहार-भागलपुर को 20 मिनट के लिए मारीपत और खुर्जा के बीच रोका जाएगा। इनके अलावा लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 17 व 18 अप्रैल को टूंडला में 45 मिनट और पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस को 15 से 60 मिनट तक रोका जाएगा। 
विज्ञापन


इसी रूट पर 22 अप्रैल को लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस को टूंडला में डेढ़ घंटा, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल को मारीपत-खुर्जा के बीच 20 मिनट, नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस को मारीपत में 20-20 मिनट रोका जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी-आनंद विहार-एक्सप्रेस को टूंडला में 15 से 60 मिनट और जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को इटावा में 65 मिनट रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को दिल्ली से टूंडला के बीच चलने वाली ईएमयू (अप-डाउन) को निरस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed