{"_id":"56fd4f5a4f1c1b3935f0010b","slug":"increase-speed-of-trains-on-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्लेटफार्म पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आउटर पर ट्रेनों को ज्यादा देर नहीं रोका जाएगा। गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी। प्लेटफार्म पर ट्रेनों की स्पीड 10 से बढ़ाकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। रेलवे ने इसकी प्लानिंग शुरू कर दी है। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने से पहले प्लेटफार्म के जर्जर हो चुके ट्रैक को बदला जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल गाजियाबाद स्टेशन के सभी प्लेटफार्म के ट्रैक जर्जर हाल में हैं। प्लेटफार्म शुरू होने से पहले ट्रैक में घुमाव भी ज्यादा है। इसकी वजह से फिलहाल गाजियाबाद स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर आते वक्त ट्रेनों की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है। ऐसे में एक ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकने और पास होने में ज्यादा वक्त लग जाता है।
विज्ञापन
व्यस्त टाइम में ट्रेनों की संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में आउटर पर ट्रेनों को रोक दिया जाता है। इससे न केवल यात्रियों को असुविधा होती है, बल्कि रात के वक्त सुरक्षा को लेकर भी खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
बीते बुधवार को निरीक्षण के लिए दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचे रेलवे के सीनियर अधिकारियों ने स्थानीय अफसरों के साथ मंथन कर प्लेटफार्म पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की प्लानिंग की। रेलवे के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा ने बताया कि स्पीड बढ़ाने पर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए ट्रैक दुरुस्त किए जाएंगे, कुछ प्वाइंट में भी बदलाव करना पडे़गा।