{"_id":"57cb1fc84f1c1b3d782cd736","slug":"increase-patrolling-and-surveillance-in-trains-systems-to-improve-instruction","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेनों में गश्त बढ़ाने और सर्विलांस सिस्टम को बेहतर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में गश्त बढ़ाने और सर्विलांस सिस्टम को बेहतर करने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
डीजी जीआरपी गोपाल गुप्ता ने शनिवार को पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। मीटिंग में मुख्य रूप से ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ, प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित रखने व सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को डीजी जीआरपी गोपाल गुप्ता पहुंचे।
विज्ञापन
सबसे पहले उन्होंने जीआरपी थाने में रखीं क्राइम फाइलों को देखा और जो केस पुराने थे उनकी जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार डीजी जीआरपी ने मुख्य रूप से ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि ट्रेनों पर बढ़ते अपराधों को अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि ट्रेनों में गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही प्लेटफार्म या उसके आसपास घूमने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ को कहा।
विज्ञापन
डीजी ने कहा कि सर्विलांस सिस्टम को बेहतर बनाया जाए, क्योंकि ट्रेनों में अकसर मोबाइल छिनैती की घटनाएं ज्यादा होती हैं। क्राइम मीटिंग में गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ और मुजफ्फरनगर जीआरपी के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन