{"_id":"5d5afdb28ebc3e89f979131c","slug":"incounter-by-police-ghaziabad-city-news-gbd1826472155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाश धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाश धरे
विज्ञापन

लोनी। खड़खड़ी रेलवे फाटक के पास सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया।
लोनी सीओ राजकुमार ने बताया कि पुलिस टीम खडखडी फाटक से पास रात करीब आठ बजे चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने बाइक घुमा ली और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस कर्मी बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों की तरफ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश इमरान निवासी चांद मस्जिद गौतमबुद्धनगर के पैर में गोली लगी। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ दूरी से पुलिस ने दूसरे बदमाश इकरार निवासी जारचा गौतमबुद्धनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश लोनी में किसी घटना को अंजाम देने आए थे। वहीं इमरान थाना कविनगर में किसी मुकदमे में वांछित चल रहा था। बदमाश इमरान पर लूट हत्या के आधा दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं।