फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   income would have thought, 63 million landed

सोचा था होगी इनकम, 63 करोड़ भी फंस गए

Fri, 17 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
income would have thought, 63 million landed
income tax department

 कंस्ट्रक्शन फर्म की लेटलतीफी से नगर निगम की आमदनी के सपनों पर पानी फिर गया। आमदनी बढ़ाने के लिए रमतेराम रोड पर कामर्शियल कांप्लेक्स और नेहरू नगर में आडिटोरियम का निर्माण शुरू कराया था। इनके बनाने की मियाद कब की खत्म हो चुकी है, मगर दोनों ही प्रोेजेक्ट अटके पड़े हैं। इनकम के चक्कर में निगम के 63 करोड़ रुपये भी फंस गए। अब इन दोनों प्रोजेक्ट की अब लागत भी बढ़ गई है।

विज्ञापन



वर्ष 2011-12 में नगर निगम ने रमते राम रोड पर कामर्शियल कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू किया था। 18 महीने में इसका निर्माण पूरा होना था। सेंट्रल एसी इस बिल्डिंग की दो मंजिलों पर दुकानों और दो बेसमेंट में पार्किंग बनाई जानी है। शुरुआत में इसकी लागत करीब 32 करोड़ थी, लेकिन फर्म ने काम की रफ्तार धीमी रखी। इसके बाद इसका एस्टिमेट रिवाइज करना पड़ा। अब लागत बढ़कर तकरीबन 40 करोड़ पहुंच गई है। फर्म ने इसका काम बीच में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


निगम को इस कांप्लेक्स से 8-10 करोड़ की एकमुश्त और एक करोड़ से ज्यादा सालाना इनकम मिलती, लेकिन फर्म की वजह से निगम को आमदनी तो हुई ही नहीं, वहीं पैसा भी फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार निगम ने वर्ष 2012 में नेहरू नगर में आडिटोरियम निर्माण का प्रस्ताव पास कर जनवरी 2013 में वर्क आर्डर जारी कर काम शुरू कराया। 22.93 करोड़ की लागत से बनने वाले आडिटोरियम में क्लब, फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जानी थी, ताकि निगम को आमदनी हो सके। इसका निर्माण वर्ष 2014 में पूरा होना था।

दोनों ही काम अवस्थापना निधि से कराए गए हैं। यह काम भी पीएमएस नाम की उसी फर्म को दिया गया था, जो रमतेराम रोड कामर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण कर रही थी। फर्म ने अब इस आडिटोरियम का निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया है। निगम का पैसा यहां भी फंस गया।


फर्म का ठेका किया निरस्त
रमतेराम रोड कामर्शियल कांप्लेक्स बनाने वाली फर्म पीएमएस बिल्डटेक का ठेका निरस्त कर दिया गया है। उसकी सिक्योरिटी मनी जब्त की जाएगी। आडिटोरियम की फाइल भी तलब की गई है। इसका ठेका भी निरस्त कर जमानत राशि जब्त की जाएगी। फर्म के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed