फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Income tax payers taking ration increased by one and a half thousand more

Ghaziabad News: डेढ़ हजार और बढ़ गए राशन लेने वाले आयकरदाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Income tax payers taking ration increased by one and a half thousand more
गाजियाबाद। पिछले 15 दिनों में जिले में डेढ़ हजार के करीब आयकर दाता और बढ़ गए हैं जो मुफ्त राशन ले रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पहले 25,349 आयकरदाता थे अब इनकी संख्या 26,930 हो गई है। कुल 1,581 आयकरदाता और बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं तीन हजार से अधिक महिलाएं जो निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी हैं और अपने पति के नाम पर राशन ले रही हैं। विभाग की आोर से इन सभी की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद जो भी राशनकार्ड के पात्र नहीं होंगे उनका कार्ड निरस्त किया जाएगा।सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले में 26,930 ऐसे राशनकार्ड धारक मिले हैं जो आयकरदाता हैं। इसके अलावा 3145 महिलाएं ऐसी हैं जो निराश्रित महिला पेंशन ले रही हैं जिनके पति का देहांत हो चुका है उनके नाम पर भी राशन लिया जा रहा है। शासन से लिस्ट मिलने के बाद अब सभी जिलों में इन सभी लाभार्थियों क जांच कराई जाएगी। राशनकार्ड में शामिल यूनिट में से जो भी मृतक हैं उनके नाम हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले की सूची के अनुसार
नगर क्षेत्र प्रथम और डासना - 5506
नगर क्षेत्र द्वितीय - 4529
नगर क्षेत्र ट्रांस हिंडन - 5505
तहसील लोनी - 2759
तहसील मोदीनगर - 5780
नगर क्षेत्र खोड़ा -1270
-----------------------
कुल 25349
--------
कोट
सूची में जितने आयकरदाता के नाम हैं उनका भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। राशनकार्ड जब बने थे तब आय कम थी अब वह आयकर सीमा में आ गए हैं। इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने लोन लिया है जिसकी वजह से आयकर के दायरे में आ गए हैं। इस सूची के अनुसार सभी पहलुओं की जांच कराने के बाद ही राशनकार्ड निरस्त होंगे। - अमित तिवारी, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed