{"_id":"64b19fb5a4b3321e4e091134","slug":"income-tax-department-team-found-important-documents-in-raid-on-entrepreneurs-factory-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-154076-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उद्यमी के फैक्टरी पर छापे में आयकर विभाग की टीम को मिले अहम दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उद्यमी के फैक्टरी पर छापे में आयकर विभाग की टीम को मिले अहम दस्तावेज
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी मालिक के आवास और प्रतिष्ठान समेत देश के 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम का छापा चौथे दिन भी जारी रहा। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन ठिकानों से कई बेनामी संपत्तियों के बारे में पता चला है। चार दिन के छापे में 35 करोड़ से ज्यादा की नकदी और आभूषण बरामद कर जब्त किए गए हैं। आभूषण के बिलों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही टीमों को कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
बीएस रोड स्थित आटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी प्राेग्रेसिव टूल्स एंड कंपोनेंट के मालिक परमजीत गांधी की ओर से पिछले कई सालों से कंपनी को घाटे में दर्शाया जा रहा था। पिछले महीने देश भर में ऑनलाइन कोचिंग कराने वाली एडुकॉम सोसायटी की नीलामी में भाग लेकर उद्यमी की ओर से करीब 500 करोड़ का निवेश किया गया। इसके बाद से उद्यमी आयकर के रडार पर आ गए। इतनी राशि कहां से आई इसकी जांच के लिए गाजियाबाद के आयकर विभाग की टीम ने उद्यमी और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर मंगलवार सुबह छापा मारा। इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 200 अधिकारी कर्मचारी लगे हैं।
गाजियाबाद में 20 स्थानों पर कार्रवाई चल रही है। गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद में भी उद्यमी से जुडे लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इन ठिकानों पर बेनामी संपत्तियों के कागजात, बैंक खातों की डिटेल, चार डायरी, जिसमें नेता, अधिकारी, उद्यमी व बिल्डरों के नाम लिखे मिले हैं, सभी दस्तावेजों को आयकर विभाग की टीम ने जब्त कर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो आटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी प्रोगेसिव टूल्स एंड कंपोनेंट के मालिक परमजीत गांधी, जसमीत गांधी, मोहन सिंह गांधी व अमरजीत गांधी व उनसे जुड़े लोगों ने देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूल के अलावा अन्य व्यवसाय में निवेश किया है। टीम रिश्तेदारों, सहायकों व चार्टर्ड अकाउंटेंटों के यहां भी दस्तावेज खंगाल रही है। उद्यमी और उनके परिवार द्वारा कई बिल्डरों व उद्यमियों के व्यवसाय में मोटा पैसा लगाने की जानकारी आयकर टीम को मिली है।