फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Income Tax Department found only Rs 3.5 thousand from me Azam Khan big question

यूपी: मेरे पास 3.5 हजार मिले, फकीर के यहां और क्या मिलेगा, आजम बोले- मैं तो मुर्गी-बकरी चोर... फिर छापा क्यों?

Mon, 18 Sep 2023 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Sep 2023 12:05 PM IST
सार

आजम ने खां ने कहा, पुलिस कहती है कि मैं मुर्गी, बकरी, भैंस का चोर हूं, तो फिर आयकर का छापा क्यों लगा। उन पर केस चोरी के बताए गए हैं, लेकिन धाराएं डकैती की लगाई हैं। एक मुकदमा तो गजब ही है। 

विज्ञापन
Income Tax Department found only Rs 3.5 thousand from me Azam Khan big question
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व काबीना मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता आजम खां ने कहा, आयकर छापे में मेरे पास 3.5 हजार रुपये मिले, यही हमारी दौलत है, फकीर के यहां और मिलेगा भी क्या। छापे की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बोले, क्या हम चोर हैं जो हम पर हजारों करोड़ रुपये निकाल दिए, क्या हम जौहर यूनिवर्सिटी को कब्र में ले जाएंगे, और कितना जीएंगे।
विज्ञापन


वह रविवार को गोविंदपुरम के शताब्दीपुरम में भाकियू से जुड़े हरेंद्र सिंह उर्फ ताऊ से मिलने उनके घर आए थे। मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू उन्होंने कहा, जब इनकम टैक्स वाले आए थे, तभी कह दिया था कि कुछ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


छापे में छोटे बेटे के पास दो हजार, बड़े के पास नौ हजार, मेरे पास साढ़े तीन हजार और पत्नी के पास 100 ग्राम गहने मिले। जो हमारे पास नहीं था, वही हमारी दौलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं कमजोरों को पढ़ाना चाहता हूं
आजम खां ने कहा, मदन मोहन मालवीय और सर सैयद तक ने शिक्षा के लिए भीख मांगी थी। जौहर यूनिवर्सिटी टाटा-बिरला का इंस्टीट्यूट नहीं है। ये एक मिशन है। यहां की फीस सरकारी स्कूलों के बराबर है। किताब और ड्रेस फ्री हैं। उस इमारत को भी सरकार ने खाली करा दिया।

क्या पूरी दुनिया में कोई ऐसी मिसाल है जब शैक्षणिक संस्थान पर आईटी की रेड हुई हो? बच्चों को भगा दिया। छह दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया गया। दरवाजे तक तोड़ दिए गए। मैं निशाने पर इसलिए हूं, क्योंकि कमजोरों को पढ़ाना चाहता हूं।
 

प्यार-मोहब्बत कायम करेंगे मोदी
आजम ने कहा, पीएम मोदी इस देश को शांति से चलाएंगे, प्यार-मोहब्बत कायम करेंगे, नफरतें खत्म करेंगे। ऐसी हम उम्मीद करते हैं। ऐसा उन्हें करना भी चाहिए, क्योंकि वह इस देश के सबसे बड़े व्यक्ति हैं।

मैं मुर्गी चोर हूं तो आयकर का छापा क्यों
आजम ने खां ने कहा, पुलिस कहती है कि मैं मुर्गी, बकरी, भैंस का चोर हूं, तो फिर आयकर का छापा क्यों लगा। उन पर केस चोरी के बताए गए हैं, लेकिन धाराएं डकैती की लगाई हैं। एक मुकदमा तो गजब ही है।

यह उस वक्त का है, जब वह चौथी बार प्रदेश के काबीना मंत्री थे और उनकी पत्नी एसोसिएट प्रोफेसर। पुलिस ने उस वक्त के बताए गए मामले में लिखा है, हम दोनों ने शराब की दुकान में लूट की। वहां से 16, 900 रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed