फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   incident of kidnapping of youth in Sahibabad turned out to be false

लव के लिए कुछ भी करेगा विकास: प्रेमिका संग रहने को रची अपहरण की पटकथा, 24 घंटे बाद गर्लफ्रेंड के घर पर मिला

Thu, 03 Nov 2022 05:53 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

करीब 10 दिन पहले विकास की पत्नी को प्रेमी महिला के बारे में पता चल गया था। इसके चलते घर में काफी तनाव चल रहा था। आए दिन पत्नी इस बात को लेकर झगड़ा करने लगी थी। विकास ने पत्नी को डराने और प्रेमिका का साथ बना रहने के लिए झूठे अपहरण कराए जाने का कदम उठाया। 

विज्ञापन
incident of kidnapping of youth in Sahibabad turned out to be false
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के जवाहर पार्क से गरिमा गार्डन में बकायेदारों से पैसे लेने गए 24 वर्षीय विकास कुमार का रविवार शाम सरेआम कार सवार युवकों द्वारा अपहरण करने का मामला फर्जी निकाला। विवाहित युवक ने प्रेमिका के साथ रहने और अपनी पत्नी को डराने के लिए अपहरण की झूठी पटकथा लिखी थी। पुलिस ने युवक को दिल्ली में रहने वाले प्रेमिका के घर के पास से 24 घंटे के अंदर खोज निकाला। अपहरण की जानकारी युवक के भाई को भी होने के चलते दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस पूरे प्रकरण में प्रेमी महिला को युवक के अपहरण की कहानी के बारे में नहीं पता था।

विज्ञापन

एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ब्याज पर पैसे देने का काम करने वाला 24 वर्षीय विकास निवासी जवाहर पार्क शहीदनगर साहिबाबाद की तलाश में युवक की कॉल डिटेल, परिजन के मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। विकास की जानकारी दिल्ली के हर्ष विहार में होना सामने आया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका दिल्ली की एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों की मुलाकात चार साल पहले दिल्ली के एक अस्पताल में हुई थी। वर्ष 2005 से महिला शादीशुदा और उसके बच्चे हैं लेकिन उनका पति वर्ष 2011 से लापता है। इसके चलते विकास महिला के करीब आ गया था लेकिन विकास के परिजन दोनों के रिश्ते से नाखुश थे। परिजन ने विकास की जुलाई 2022 में बिहार की रहने वाली एक युवती से शादी करा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले विकास की पत्नी को प्रेमी महिला के बारे में पता चल गया था। इसके चलते घर में काफी तनाव चल रहा था। आए दिन पत्नी इस बात को लेकर झगड़ा करने लगी थी। विकास ने पत्नी को डराने और प्रेमिका का साथ बना रहने के लिए झूठे अपहरण कराए जाने का कदम उठाया। उसने 30 अक्तूबर को चार युवकों द्वारा अपहरण कर लेने की बात मां से कहकर फोन बंद कर लिया था।

विज्ञापन

घटना को सनसनीखेज बनाया छोटे भाई ने
इस पूरे प्रकरण की जानकारी निजी कंपनी में नौकरी करने वाले विकास के छोटे भाई 21 वर्षीय आकाश को भी थी, लेकिन उसने ही पुलिस को रविवार शाम अपहरण की सूचना दी थी। घटना को सनसनीखेज बनाने के लिए आकाश लगातार उच्च अधिकारियों को मैसेज करता रहा। वहीं घटना के बाद आकाश और माता-पिता ने प्रेमी महिला को भी फोन किया था। इससे पुलिस की शक परिजन पर गहरा गया था। हालांकि पुलिस ने प्रेमी महिला से भी सख्ती से पूछताछ की, लेकिन उसकी संदिग्धता सामने नहीं आई। आरोपी विकास प्रेमी महिला के घर के आसपास ही रुका था।

दिल्ली पुलिस के लगातार संपर्क में रही टीमें
शुरुआती जांच में महिला से जुड़ा मामला होने पर साहिबाबाद पुलिस को युवक की हत्या किए जाने का शक गहरा गया था। इसके चलते पुलिस लगातार दिल्ली पुलिस के संपर्क में भी रही। हालांकि गहनता से जांच के बाद घटना की परत दर परत खुलती चली गईं। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed