फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Incident of chain snatching from a woman; footage goes viral

Ghaziabad News: महिला से चेन छिनैती की वारदात, फुटेज वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Incident of chain snatching from a woman; footage goes viral
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर तीन स्थिति सोसायटी में दिन-दहाड़े महिला के गले से चेन खींचने का मामला सामने आया है। वारदात चार अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन इसकी सीसीटीवी कैमरा फुटेज आठ अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुई। एक्स यूजर प्रकाश सिन्हा ने पोस्ट डालते हुए लिखा कि उनकी पत्नी से सोसायटी के अंदर चेन छिनैती हुई है। उधर, अब तक शालीमार गार्डन थाना पुलिस को घटना की न तो जानकारी है और न ही उनके पास कोई शिकायत पहुंची है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


एक्स यूजर प्रकाश सिन्हा अपनी पोस्ट में लिखा कि साहिबाबाद के राजेंद्र नगर इलाके में महिलाएं असुरक्षित हैं। आए दिन अपराधी वारदात को अंजाम दे जाते हैं। उन्होंने लिखा कि चार अगस्त की सुबह करीब 10:45 बजे पत्नी से अपार्टमेंट गेट पर ही चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। पोस्ट के साथ उन्होंने तीन सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी साझा कीं। पहली फुटेज में एक महिला सोसायटी के बाहर से आती हुई दिखाई दी है। इसमें सोसायटी गेट पर एक युवक टहलता दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरी वीडियो में आरोपी महिला के पीछे-पीछे सोसायटी के अंदर दाखिल होता दिखाई दे रहा है। वहीं, तीसरी फुटेज में आरोपी अपार्टमेंट गेट के अंदर घुसने से पहले महिला को बहाने से रोकता है और कुछ ही सेकेंड में बदमाश झपट्टा मारकर भागता दिख रहा है। हालांकि छिनैती की वारदात फुटेज में कैद नहीं हुई है। फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब पता चला कि घटनास्थल शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र का है। थाना पुलिस के अनुसार वारदात के संबंध में कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जयसवाल ने बताया कि पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है, शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed